गोला बारूद और तोपों का इस्तेमाल हुआ था |
सन 1526 में काबुल (अफगानिस्तान) के तैमूरी शासक बाबर की सेना भारत पर आक्रमण करने के लिए आयी |
जिसका मुकाबला उस समय के दिल्ली के सुल्तान इब्राहीम लोदी की सेना ने पानीपत में किया |
युद्ध 21 अप्रैल को पानीपत में लड़ा गया था , एक अनुमान के मुताबिक इस युद्ध में बाबर के तरफ से 15000
पैदल सैनिक और 20-24 संख्या में तोपे थी | दूसरी तरफ सुल्तान इब्राहीम लोदी की सेना थी जिसमें 130000
पैदल सैनिक और 300 हाथियों ने युद्ध में भाग लिया था |
इस युद्ध में बाकि हिन्दू राजा तो तटस्थ थे लेकिन ग्वालियर के कुछ हिन्दू इब्राहीम लोदी के लिए लड़ रहे थे |
इस युद्ध में में बाबर ने तोप का इस्तेमाल किया था | इस युद्ध में हजारों सैनिक मारे गए और अंत में बाबर यह
युद्ध जीत गया और उसने दिल्ली पर कब्ज़ा कर लिया |